रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। DGP अरुण देव गौतम द्वारा जारी आदेश में कई अधिकारियों को नई जगह पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ पूर्व जारी तबादला आदेशों में संशोधन किया गया है।
जारी सूची के अनुसार 15 पुलिस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इनमें सिद्धार्थ मिश्रा को महासमुंद से मानव अधिकार आयोग रायपुर, बृजेश सिन्हा को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सूरजपुर और अनिल शर्मा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रायगढ़ भेजा गया है।
इसी तरह सनीप कुमार रात्रे का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से बिलासपुर, समीर शर्मा का बी.शा., पीएच.डी., रायपुर से सुकमा, जनीश कौशिक का बीजापुर से जीआरपी रायपुर और आनंद शुक्ला का बीजापुर से कांकेर तबादला किया गया है।
यमुनेश्वर जोशी को नारायणपुर से बस्तर, शिवेंद्र कुमार राजपूत को नारायणपुर से कांकेर और कपिल देव पांडेय को सामान्य शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर से बेमेतरा भेजा गया है। वहीं योगेश वर्मा और आशीष कुमार गौतम को बी.शा., पीएच.डी., रायपुर से बीजापुर तथा देवेंद्र कुमार को बी.शा., पीएच.डी., रायपुर से दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।
विष्णु प्रताप सिंह चौहान को मानव अधिकार आयोग रायपुर से महासमुंद और उप निरीक्षक वीरेंद्र मनहर को राजनांदगांव से अअवि., पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है।
5 अधिकारियों को स4सी, पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना
आदेश के तहत पांच अधिकारियों को स4सी, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। इनमें निरीक्षक विमलेश दुबे, निरीक्षक रूपेन्द्र देवांगन, निरीक्षक राजश्री मौर्य, निरीक्षक सत्यम साहू और अवर निरीक्षक हृदय शंकर पटेल शामिल हैं।
तबादला आदेश में भी संशोधन
कुछ अधिकारियों के पूर्व जारी स्थानांतरण आदेशों में संशोधन किया गया है। निरीक्षक संग्राम सिंह का राजनांदगांव से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर किया गया पूर्व स्थानांतरण संशोधित कर उन्हें कबीरधाम पदस्थ किया गया है।
वहीं आरक्षक आदित्य प्रताप सिंह को जांजगीर-चांपा से वापस उनकी मूल पदस्थापना इकाई रायपुर भेजा गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करना होगा।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरी लिस्ट देखें। https://www.pdffiller.com/s/cmsqDsVK



