रायपुर/छत्तीसगढ़ के चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक रतनलाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने सात वर्षों से लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वही बचाव में आईपीएस ने सब इंस्पेक्टर की पत्नी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत DGP से की शिकायत में IG डांगी ने कहा है कि, महिला ने गलत तरीके से उनके कुछ वीडियो बनाए है।
वही पीड़िता ने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि रतनलाल डांगी पिछले सात वर्षों से लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, दोनों की जान-पहचान साल 2017 में उस वक्त हुई थी, जब डांगी कोरबा के एसपी थे। सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई, जो आगे बढ़ती चली गई। बताया जा रहा है कि जब डांगी दंतेवाड़ा में पदस्थ थे, तब पीड़िता वीडियो कॉल के ज़रिए उन्हें योग सिखाया करती थी।
आई जी रतनलाल डांगी अब तक बीजापुर, कांकेर, कोरबा और बिलासपुर के एसपी रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर रेंज के आईजी के रूप में भी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।



