छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बगिया पहुंचे..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। वे ग्राम बन्दरचुंआ में जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष स्वर्गीय नरेश चंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने और आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सीएम साय ने लगातार सभी विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इन बतिहकों में सीएम साय ने अधिकारीयों को कई अहम निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम साय ने प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं अब सीएम साय ने प्रदेश का दौरा शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। जशपुर दौरे के दौरान सीएम विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर और बगिया में कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय के दौरे को देखते हुए जशपूर और बगिया में तैयारियां पूरी कर ली गई है।

 

Leave a Reply

Back to top button