रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद की घोषित छुट्टी में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले 27 मई 2026 को घोषित अवकाश अब 28 मई 2026 को रहेगा।
सरकार के इस फैसले के बाद 28 मई को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश के साथ सामान्य अवकाश भी लागू रहेगा। बताया जा रहा है कि कर्मचारी संगठनों ने बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव की मांग की थी, जिस पर विचार करने के बाद राज्य शासन ने यह निर्णय लिया।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, कार्यालयों और संबंधित अधिकारियों को संशोधित आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



