छत्तीसगढ़

मंत्रालय में शुरू हुई CM विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक,कई अहम प्रस्तावों पर मंथन..

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

बैठक समाप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में प्रदेश में लंबे समय से लगे ट्रांसफर बैन को हटाने को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

दरअसल, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में तबादलों से प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया गया था। नई नीति के तहत वहां 1 जून से 15 जून तक तबादले किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश सरकार के फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी ट्रांसफर बैन हटाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत देने के लिए जल्द बड़ा फैसला ले सकती है।

Leave a Reply

Back to top button