छत्तीसगढ़

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में तीन उप सचिवों के विभाग बदले, आदेश जारी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन उप सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 25 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में पदस्थ उप सचिव मार्टिन लकड़ा को पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में पदस्थ उप सचिव रोमन कुमार गंगाकचूर को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष क्रमांक-4 में पदस्थ उप सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह आदेश महानदी भवन, मंत्रालय, नवा रायपुर से अवर सचिव मनराखन भुआर्य के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इस फेरबदल के बाद तीन विभागों में उप सचिव स्तर की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

Leave a Reply

2

Back to top button