छत्तीसगढ़

नई दिल्ली में नृपेंद्र मिश्रा से मिले छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा..

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों की जानकारी दी।

मुलाकात के दौरान गणेश शंकर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों से नृपेंद्र मिश्रा को अवगत कराया।

समग्र और सतत विकास की पहलों पर चर्चा

इस अवसर पर प्रदेश के समग्र, समावेशी और सतत विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों पर भी जानकारी साझा की गई। साथ ही विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख योजनाओं और नीतिगत प्रयासों को प्रस्तुत किया गया।

यह सौजन्य भेंट छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और राज्य सरकार की नीतिगत पहलों को साझा करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

2

Back to top button