छत्तीसगढ़

रायपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कुल 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण और संबंधित अधिकारियों के उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद यह बदलाव किया गया है।

कलेक्टर के इस आदेश के बाद रायपुर जिले में राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां निर्धारित हो गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।

Leave a Reply

2

Back to top button