जशपुर। थाना परिसर में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती : दुपट्टे से लगाई फांसी, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच जशपुर जिले के कुनकुरी थाना परिसर में मई की सुबह एक युवती ने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली, घटना थाना परिसर के सामने लगे टॉवर की बताई जा रही है। युवती ने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर की आत्महत्या अजय सुर्यवंशी- जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना परिसर में 25 मई की सुबह एक युवती ने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। घटना थाना परिसर के सामने लगे टॉवर की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पुलिस के अनुसार मृत युवती की पहचान कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरडांड निवासी 22 वर्षीय लकड़ा के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती सुबह थाना परिसर के सामने स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और वहां अपने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मानसिक तनाव से जूझ रही थी युवती मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मनीषा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। मृतका की मां ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले मनीषा ने मोबाइल में टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या से मिलते- जुलते वीडियों देखे थे फिर इस बारे में उसने घरवालों से चर्चा की थी। पुराने प्रेम संबंध की भी जांच पुलिस जांच में एक युवक के साथ युवती के पुराने प्रेम संबंध की बात सामने आई है। पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आएगी असली वजह पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Read Next
October 12, 2026
समान नागरिक संहिता पर महिलाओं ने रखे सुझाव, लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीयन अनिवार्य करने की मांग..
October 12, 2026
अबूझमाड़ में सौर ऊर्जा से बदली पेयजल की तस्वीर, 371 गांवों तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की पहल..
October 12, 2026
नारायणपुर: दो गायों से शुरू किया डेयरी व्यवसाय, अब हर महीने 25 हजार रुपये कमा रहे रैनू राम..
October 12, 2026
धमतरी: ‘निदान-03’ शिविर से 9 साल की लावण्या को मिला सहारा, कैलिपर पहनकर बढ़ाए अपने कदम..
October 12, 2026
जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत..
October 12, 2026
CM विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास..
October 12, 2026
खाद-बीज और खेती की अन्य जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही सहायता राशि..
October 12, 2026
घर की आर्थिक परेशानियों के बीच महतारी वंदन योजना बनी सहारा, अब सिलाई से परिवार की आमदनी में दे रहीं योगदान..
October 12, 2026
न कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत, न लंबा इंतजार, मोबाइल पर ही उपलब्ध हुए प्रमाण पत्र..
October 12, 2026
CG Accident News: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल..
Check Also
Close



