छत्तीसगढ़। सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी अरूण पांडे को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में मंत्रालय से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
अरूण पांडे मौजूदा PCCF व्ही. श्रीनिवास राव की जगह लेंगे, जो 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नए PCCF के चयन को लेकर आयोजित डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की बैठक में अरूण पांडे, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नामों पर चर्चा हुई।
बैठक में विचार-विमर्श के बाद अरूण पांडे के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। उनके नियुक्ति आदेश जारी होते ही वन विभाग में नई प्रशासनिक जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।



