छत्तीसगढ़

CG- सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता..15 नक्सलियों को किया गिरफ्तार..

दंतेवाड़ा। नक्सल क्षेत्रों में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज फिर गुमलनार गांव से 15 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, साथ ही एक IED भी बरामद की गई है। DRG बस्तर और गीदम थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

बता दें कि बीते सोमवार को बीजापुर से भी पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उस वक्त पुलिस थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत पेददागेलुर, चिन्नागेलुर, गुण्डम की ओर डीआरजी बीजापुर एवं थाना तर्रेम का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग पर निकली थी, इस दौरानपेद्दागेलुर से 2 माओवादियों को पकड़ा गया। इन नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम था।

 

 

Leave a Reply

Back to top button