छत्तीसगढ़

CG चुनाव के दौरान बड़ा हादसा: पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर UBGL सेल ब्लास्ट..ड्यूटी में तैनात CRPF जवान घायल..

बीजापुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्‍तर सीट के लिए वोटिंग हो रही है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां यूबीजीएल सेल फटने से सीआरपीएफ 196 का जवान घायल हुआ।

जानकारी के अनुसार,  बीजापुर जिले के उसूर थाना इलाके के गलगम में CRPF-196 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान UBGL सेल ब्लास्ट होने से एक जवान को चोट आई है। इससे 5 सौ मीटर के फासले पर पोलिंग बूथ है। घायल जवान का प्राथमिक उपचार जारी है। बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में जवान तैनात था। पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर की घटना है। घटना उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके की है।

मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। जबकि 69 अंदरूनी मतदान केंद्रों में रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जाएंगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं।

 

Leave a Reply

Back to top button