छत्तीसगढ़

बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में नया मोड़..पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें,नियमित कोर्ट में पेश होने के निर्देश..

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले अब नया मोड़ आ गया है अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुसीबत बढ़ने वाली है I रायपुर सेशन कोर्ट ने CBI की लोअर कोर्ट के फैसले को निरस्त कर रिव्यू पिटिशन को मंजूर कर लिया है। रायपुर सेशन कोर्ट ने भूपेश बघेल को नियमित कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं। अब इस केस की दोबारा सुनवाई होगी।

आपको बता दें CBI की लोअर कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मार्च 2025 में आरोपों से बरी कर दिया था। CBI की विशेष कोर्ट ने सभी धाराएं हटाते हुए कहा था कि, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। इस फैसले के खिलाफ सीबीआई ने सेशन कोर्ट में रिव्यू याचिका दाखिल की थी।

 

Leave a Reply

Back to top button