छत्तीसगढ़

CG- स्कूल बच्चों से भरी वैन पलटी.. 15 बच्चे घायल, 5 की हालत गंभीर..

सक्ती

स्कूली बच्चों से भरी वैन पलट गई है. घटना में  15 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं. वहीं 5 गंभीर बताए जा रहे हैं. सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चे छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। घटना की सूचना के बाद स्कूल संचालक और ड्राइवर दोनों मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, छुट्टी के बाद स्कूल बच्चे वैन में सवार होकर अपने घरों में लौट रहे थे। इसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। सभी स्कूली बच्चे सक्ती के सनसाइन स्कूल के बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने भी तत्काल राहल पहुंचाते हुए घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचा। घायल बच्चों को खरसिया-रायगढ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है।

Back to top button