
भाटापारा
देर रात करीब 11 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर ट्रक और पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना बलौदाबाजार के अर्जुनी क्षेत्र की बतायी जा रही है। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार और पड़ोसी बताये जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, अर्जुनी से साहू परिवार एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खिलोरा गांव आये हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब परिवार के सदस्य खिलोरा से वापस अपने घर अर्जुनी लौट रहे थे, तभी DPWS स्कूल खमरिया के पास पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है, वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतक सात लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया है, जबकि चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गये हैं। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया।



