छत्तीसगढ़

CG- बारात से लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी.. 2 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर..

अंबिकापुर

भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कार्पियो पलट गयी। हादसा बसदेई इलाके के बंजा गांव की बतयी जा रही है।

जानकारी के अनुसार,  हादसा उस वक्त हुआ, जब बारातियों से भरी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल को सूरजपुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। सूरजपुर बारात गयी हुई थी। बसदेई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद शादी के जश्न में मातम पसर गया। दुल्हा पक्ष के घर में लोगों को रो रो कर बुरा हाल है।

Back to top button