
रायपुर
राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंच कर सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मणिपुर का राज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास में सहयोग के लिए अनुसुईया उइके के प्रति आभार प्रकट किया।
छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त @GovernorCG आदरणीय श्री @BiswabhusanHC जी से फोन पर बात कर उन्हें हम सब की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
आशा करता हूँ कि संवैधानिक अभिभावक के रूप में प्रदेश की जनता के हक और अधिकार के लिए उनका पूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग हम सबको मिलेगा।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 13, 2023



