छत्तीसगढ़

CG- यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त..2 लोगों की मौत,12 यात्री घायल..

जशपुर

एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। पत्थलगांव से अंबिकापुर जा रही यात्री बस लंजियापारा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 12 यात्री घायल हुए हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यह हादसा बुधवार को पत्थलगांव के पास लंजियापारा में हुआ.

जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस पत्थलगांव से अंबिकापुर के लिए निकली थी. तभी यह हादसा हो गया. मुख्य सड़क की जर्जर हालत के चलते बस ग्रामीण सड़क से जा रही थी. हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. वहीं 12 यात्री घायल हैं. स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और 108 को इसकी सुचना दी. वहीं पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जाँच कर रही है।

Back to top button