
जांजगीर चांपा
तेज रफ्तार हाईवा ने एक स्कूटी सवार मां बेटी को टक्कर मार दी, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है.
बताया जा रहा है कि मां अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. मृतिका कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 की रहने वाली थी, जो अपनी बेटी को जांजगीर के केंद्रीय विद्यालय छोड़ने जा रही थी. कोतवाली थाना क्षेत्र के NH49 के खोखरा भांटा रोड में ये घटना घट गई. घटना के बाद आरोपी वाहन चालक वहां छोड़कर फरार हो गया है. मौके पर पहुंच कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.इसके साथ ही पुलिस वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी की पता तलाश में जुट गई है.



