
भिलाई
छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बड़ी खबर आ रही है। सुबह-सुबह 6 बजे हथखोज इंजीनियरिंग पार्क के सामने बाबा धाम मंदिर के पास एक शख्स की डेड बॉडी पड़ी हुई है। उसके शरीर में छाती के पास धारदार हथियार से हमला किया गया था छावनी सीएसपी केडी पटेल ने बताया कि अशोक रजक उर्फ सोनी पिता गणेश रजक (23 साल) निवासी खुर्सीपार मांझी चौक ने डायल 112 को फोन ये जानकारी दी की एक चोर गिरोह द्वारा चोरी के फिराक में प्लानिंग की जा रही। डायल 112 की टीम आई तो सभी लोग वहां से भाग गए।
सुबह 6 से 6.30 यह पता चला कि पुलिस को सूचना देने की बात पर नाराज होकर दूसरे गिरोह के एक युवक ने सोनी के पेट में चाकू मार दिया, इससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सभी लोग वहां से भाग गए। सुबह जब आसपास के लोगों ने लाश को देखा तो पुलिस को फोन किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया है।



