छत्तीसगढ़

प्राइवेट हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखने से हड़कंप, वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी..

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार को तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ नजर आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल से भटककर शहर की ओर पहुंचा है। तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी।

सूचना मिलते ही DFO समेत वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, तेंदुए को देखने के लिए जुट रही भीड़ को भी मौके से हटाया जा रहा है।

वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button