छत्तीसगढ़

एक झटके में उजड़ गया परिवार, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता-बेटे की मौत..

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सनौद थाना क्षेत्र के अरमरीकला गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, डागेश्वर साहू (34) अपने दोनों बेटों वेद प्रकाश (12) और अनुराग (8) के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने मोहारा गए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों मोटरसाइकिल से अपने गांव गजराबांधा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG 08 AU 7510 के पीछे जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि डागेश्वर साहू और उनके बड़े बेटे वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सनौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button