News

आरंग में अपनी ही सरकार से नाराज BJP पार्षद, CMO को सौंपा ज्ञापन..

आरंग। प्रदेश में भाजपा की सरकार और आरंग नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष होने के बावजूद पार्टी के पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा पार्षदों और प्रतिनिधियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी राम संजीवन सोनवानी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

पार्षदों का आरोप है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे नगर पालिका परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन धरना देंगे। पार्षदों ने कहा कि धरने के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है, क्योंकि भाजपा के ही जनप्रतिनिधि अपनी सरकार और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button