छत्तीसगढ़

आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने बिलासपुर रेंज के नए आईजी (IG) के रूप में पदभार सम्भाला..

 बिलासपुर/आईपीएस रामगोपाल गर्ग  ने बिलासपुर रेंज के नए आईजी (IG) के रूप में पदभार संभाल लिया है।

​रामगोपाल गर्ग 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वे अपनी सख्त कार्यशैली और तकनीकी समझ के लिए जाने जाते हैं।

  आई जी बिलासपुर द्वारा शहर और रेंज के अन्य जिलों में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाना,  युवाओं में बढ़ते नशे के जाल को तोड़ने के लिए सख्त कार्रवाई करना। शहर की सुस्त ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाना। आम जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना जैसे प्राथमिकता होगी ताकि लोग बिना डरे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

आईजी गर्ग इससे पहले दुर्ग आई जी थे और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं, इसलिए उन्हें राज्य की कानून-व्यवस्था की गहरी समझ है। उनके आने से बिलासपुर पुलिसिंग में नई ऊर्जा देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Back to top button