छत्तीसगढ़

BREAKING : NIA को मिली बड़ी सफलता… MLA भीमा मंडावी हत्या के मामले में 3 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी के विधायक भीमा मंडावी की मौत के मामले में NIA को बड़ी सफलता मिली है। NIA ने 3 आरोपियों को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया है।आरोपी लक्ष्मण जायसवाल, रमेश कुमार कश्यप और कुमारी लिंगे किरंदुल को NIA की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है जहाँ से उन्हें 7 दिनों की पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा गया है।ज्ञात हो कि चुनावी रैली के दौरान भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। 9 अप्रैल 2019 को चुनाव प्रचार से किरंदुल से वापस आते समय श्यामगिरी मे IED ब्लास्ट करके भाजपा विधायक भीमा मंडावी समेत 5 जवानो को शहीद किया गया था।

Back to top button