छत्तीसगढ़

CG- डिज्नीलैंड मेले में UP के 3 व्यापारियों की मौत..अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप..

कोरबा। कोरबा में डिज्नी लैंड मेला में एक साथ 3 व्यापारियों की मौत हो गई है, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि देर रात तीनों की तबीयत बिगड़ी थी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

फूड पाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान के रूप में हुई है। तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Back to top button