छत्तीसगढ़

ACB/EOW की बड़ी कार्रवाई: आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी गिरफ्तार..

रायपुर। आबकारी घोटाला मामले में ACB/EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ EOW में एफआईआर दर्ज हो चुका है। बता दें इससे पहले ACB/EOW ने अनवर ढेबर और अरविंद सिंह ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार, EOW ने 2000 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार किया है। और उन्हें रायपुर लाया जा रहा है अरुण पति त्रिपाठी को EOW ने शराब घोटाले मामले में सिंडिकेट का प्रमुख किरदार माना है। एपी त्रिपाठी डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। उस समय भी इनकी सेवा आबकारी विभाग में ली गई थी।

Leave a Reply

Back to top button