छत्तीसगढ़

SP की बड़ी कार्रवाई: थानेदार और ASI सस्पेंड..सीनियर ऑफिसर को बताये बगैर थानेदार ने की मनमानी..

कोरबा। कोरबा के नवपदस्थ एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जिले की कमान संभालते ही अवैध कारोबार और कानून को मजाक समझने वालों को सख्त हिदायत देते हुए पुलिस अधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। एसपी के पोस्टिंग के बाद से ही कोरबा पुलिस लगातार अवैध नशा के कारोबार के साथ ही कबाड़,डीजल चोरी के अवैध कारोबार पर लगातार नकेल कस रही है।

कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक तेज यादव व एएसआई कुंवर साय पैकरा को भी निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी और एएसआई के खिलाफ शिकायत मिली थी कि 27 फरवरी की रात कटघोरा थानांतर्गत पूछापार में रहने वाले 27 वर्षीय अनिल विश्वकर्मा को पुलिस द्वारा थाने लाया गया था। संदेह के आधार पर थाने में लाये गये अनिल विश्वकर्मा के विरूद्ध कोई भी वैधानिक अपराध दर्ज किये बगैर ही उसे 24 घंटे से भी अधिक वक्त तक थाने में पुलिस कस्टडीह में रखा गया। इस बात की शिकायत एसपी सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष आयी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कटघोरा एडिशनल एसपी को जांच का निर्देश दिया गया। कुछ दिन पहले आरक्षक नंदलाल सारथी को 50 हजार की मांग किए जाने के मामले में एसपी ने निलंबित किया था।

जांच में बिना किसी ठोस कारण के अनिल विश्वकर्मा को थाने में लाकर पुलिस हिरासत में रखना पाया गया। इस पूरे मामले को रोजनामचा में भी दर्ज नही किया गया था। इसके साथ ही ना तो इस प्रकरण की जानकारी थानेदार ने किसी सीनियर अधिकारी को देना पाया गया। जांच रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना प्रभारी तेज प्रताप यादव और एएसआई कुंवर साय पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी के इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Back to top button