रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कानून व्यवस्था का मुद्दा गुजेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सवालों का जवाब देंगे। आज सदन में सीएसआर मद से प्राप्त राशि का मुद्दा उठेगा। वहीं सरगुजा में कानून व्यवस्ता को लेकर भी सदन में सवाल गूंजेंगे। रीपा को लेकर भी आज सरकार सदन में जवाब देगी।
स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को नियमित नहीं किये जाने का मुद्दा आज सदन में उठेगा। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा इस मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकृष्ट करायेंगे। वहीं रामकुमार यादव पबिया और मव्वार जाति के लोगों का अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र नहीं बनाये जाने की तरफ आदिम जाति मंत्री का ध्यान आकृष्ट करायेंगे। आज सदन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और कृषि मंत्री रामविचार नेताम के विभागों से संबंधित बजट अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से प्रदेश में कानून व्यवस्था महिलाओं से संबंधित अपराध,चोरी, डकैती, छेड़छाड़, लूट, हत्या, नकबजनी से संबंधित प्रश्न पूछे गए है। सब इंस्पेक्टर के पदों पर पिछले साढ़े पांच वर्षों से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होने को लेकर सवाल पूछे गए है। रीपा योजना के आगामी भविष्य के बारे में प्रश्न पूछे गए है। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों के अलावा मुख्यमंत्री सड़क व प्रधानमंत्री सड़क योजना, आरईएस के सड़को का संधारण, नवीन ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क हेतु स्वीकृत राशि, स्वच्छ भारत मिशन अभियान में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच, एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों की जांच, शराब व कोयला घोटाले में जेल में बंद आरोपियों को वीआईपी सुविधाएं देने, सड़क दुर्घटना, पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों की संख्या के संबंध में प्रश्न पूछा गया है।



