रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उन सपनों को हम सब साकार कर रहे हैं। प्राकृतिक सुंदरता का गढ़, धार्मिक आस्थाओं का गढ़, विभिन्न संस्कृतियों का गढ़, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गाड़ा गाड़ा बधाई अउ शुभकामना।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ हर वर्ष विकास के नये आयाम गढ़ रहा है. राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए सभी ने जो मिलकर सपने देखे हैं, उसे पूर्ण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें और प्रदेश और देश की प्रगति में सहभागी बनें.
मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य को बने 1 नवंबर 2023 को 23 साल पूरे हो जाएंगे. छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर हर साल राज्योत्सव का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव के चलते कोई कार्यक्रम नहीं होगा.छत्तीसगढ़ भारत का एकमात्र राज्य है, जिसे ‘महतारी’ (माँ) का दर्जा प्राप्त है.1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया था. साल 2000 में जुलाई में लोकसभा और अगस्त में राज्यसभा में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रस्ताव पर मुहर लगी. इसके बाद 4 सितंबर 2000 को भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशन के बाद 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ देश के 26वें राज्य के रूप में दर्ज हो गया.



