रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी अब इंजीनियर-डॉक्टर बनने के लिए फ्री कोचिंग मिलेगी ,JEE-NEET की क्लासेस 25 सितंबर से शुरू होंगी, सरकार 25 सितंबर से इस योजना को शुरू करने जा रही है। जिसका नाम ‘स्वामी आत्मानंद कोचिंग’ रखा गया है। राज्य के 146 विकासखण्ड मुख्यालयों में बीआरसीसी केन्द्र या इसके नजदीक हायर सेकेण्डरी स्कूल में ऑनलाइन क्लासेस होंगी।
छत्तीसगढ़ के 4 शहरी केन्द्रों जिनमें कि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा में (सीआरसी) संचालित किए जाएंगे। कोचिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के जरिए छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम से चयनित संस्था की ओर से दी जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के दिन इसका ऐलान किया था कोचिंग की तैयारी को लेकर प्रदेश के हर जिले के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। CM के ऐलान के मुताबिक शासकीय स्कूलों के 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जानी है।
प्रशासन के अधिकारी ऑनलाइन क्लासेस कहां लगेगी इसका इंतजाम करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रशिक्षण संस्थान का चयन अभी नहीं हो पाया है। इसलिए भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान और गणित विषय के शासकीय संस्थाओं से ऑफलाइन माध्यम से क्लासेस शुरू करें। कोचिंग के लिए भवन या कक्ष का चयन अधिकारी करेंगे।



