छत्तीसगढ़

CG- बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश.. छात्रावास में दोनों करते थे काम.. हत्या के बाद सुसाइड की आशंका..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:  पेंड्रा में पति की लाश फंदे पर और पति की लाश बिस्तर पर पड़े मिली। दोनों छात्रावास में दैनिक कर्मचारी के पद पर तैनात थे। मृतकों का एक 7 साल का बच्चा भी है। घटना शिकारपुर की है।

जानकारी के अनुसार , पेंड्रा थाना पुलिस को सूचना मिली कि शिकारपुर में दैनिक वेतन भोगी के पद पर काम करने वाले पति-पत्नी की लाश घर में पड़ी मिली है। सूचना के बाद पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंचे। घर के एक कमरे में सात वर्षीय बच्चा मिला। मृतकों ने घटना से पहले अपने बच्चे को कमरे में बंद कर दिया था। मृतकों में पत्नी प्रीति रजक और पति मोहिंदर रजक है।

पुलिस आशंका जता रही है कि बीती रात दोनों पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने बताया कि पति पत्नी की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। पेंड्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Back to top button