छत्तीसगढ़

PM मोदी CG को दी 7600 करोड़ की सौगात: ग्रामीणों को रोजगार देने दी 25000 करोड़ से अधिक राशि..

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को 7600 करोड़ की सौगात दी है। साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्‍न केंद्रीय योजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्‍यास करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत ही महत्‍वपूर्ण है। आज छत्‍तीसगढ़ को सात हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए भारत सरकार काम कर रही. मुद्रा योजना के तहत बड़ी संख्या में युवाओं को राशि दी गई है. छोटे उद्योगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।

ठेलों वालों की सहायता के लिए पीएम स्वनिधि योजना बनाइ गई है. ग्रामीणों को रोजगार मिले, इसके लिए छत्तीसगढ़ को 25000 करोड़ से ज्यादा राशि भारत सरकार ने दिए हैं. आज 75 लाख हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए।

भारत सरकार के इन प्रोजेक्‍ट्स से यहां रोजगार के अनेको नए अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और पर्यटन को भी इन प्रोजेक्‍ट्स से बहुत लाभ मिलेगा। सबसे बड़ी बात ये कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी।

पिछले नौ वर्षों में छत्‍तीसगढ़ के हजारों आदिवासी गांवों में प्रधानमंत्री ग्राीमण सड़क योजना के तहत सड़के पहुंची है। भारत सरकार ने यहां करीब साढ़े तीन हजार किलो मीटर लंबी नेशनल हाइवे की परियोजनाएं स्‍वीकृत की है। इनमें से लगभग तीन हजार किलो मीटर की परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी हैं। इसी कड़ी में आज हाइवे का लोकापर्ण हुआ है।

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्‍याय से भी है। जो सदियों ने अन्‍याय और असुविधा झेलते रहे उन तक भारत सरकार आज आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है। गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी इनकी बस्तियों को आज ये सड़क ये रेल लाइने जोड़ रही हैं। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरिजों, माताओं- बहनों को आज अस्‍पताल पहुंचाने में सुविधा हो रही है। यहां के किसानों- मजदूरों को इससे सीधा लाभ हो रहा है। इसका एक और उदाहरण मोबाइल कनेक्टिविटी भी है। नौ साल पहले छत्‍तीसगढ़ के 20 प्रतिशत से ज्‍यादा गांवों में किसी तरह की मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज यह घटकर छह प्रतिशत रह गई है। यहीं सबका साथ सब का विकास है।

Leave a Reply

Back to top button