छत्तीसगढ़

CG NEWS: अगर आप ब्रांडेड कपड़े पहनने के शौकीन है तो हो जाए सावधान..एस एस शॉप में छापा, लाखों का नकली कपड़ा उत्पाद जब्त..

बिलासपुर:  अगर आप ब्रांडेड कपड़े पहनने के शौकीन है तो हो जाए सावधान आपके छत्तीसगढ़ बिलासपुर में ब्रांडेड कंपनी के नाम से डुप्लीकेट कपड़ों की बिक्री की जा रही थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने एसएस कलेक्शन में छापेमारी कर संचालक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में दुकान से लाखों रुपए का ब्रांडेड कंपनी के कपड़ों का नकली उत्पाद बरामद किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट शॉप में छापा: बिलासपुर के एसएस कलेक्शन में बिक रहा था कपड़ों का नकली उत्पाद, लाखों का माल जब्त किया गया। डुप्लीकेट कपड़ों का अवैध कारोबार करने वाले संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के अनुसार,  मुंबई निवासी दीपेश गुप्ता (30) नेत्रिका कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सीनियर फील्ड मैनेजर और जांच अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि, पुराना बस स्टैंड कश्यप कॉलोनी स्थित एसएस कलेक्शन में लिवाइस कंपनी के नाम से डुप्लीकेट कपड़े बेचे जा रहे हैं, जिसकी शिकायत पर कंपनी की तरफ से उन्होंने जांच की है।

कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बेचने वाले तेलीपारा निवासी दुकान संचालक विजय कुमार आडवानी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ एसएस कलेक्शन में दबिश दी, जहां लिवाइस कंपनी के डुप्लीकेट कपड़ों को जब्त किया गया। संचालक विजय कुमार आडवानी (50) को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Back to top button