
रायपुर
नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन हो रहा है. आज आयोजन का दूसरा दिन है. प्रियंका गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने सुबह रायपुर पहुंचीं। सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया।

कल राहुल गांधी और सोनिया गांधी का आगमन हुआ था। रायपुर एयरपोर्ट पर भी कांग्रेस नेताओं की बड़ी भीड़ मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी का ढोल और फूलों के साथ स्वागत किया।




