छत्तीसगढ़

CG पत्नी की हत्या: खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद.. पति ने पत्नी का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार..

धमतरी

खाना नहीं बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्साए पति ने पहले पत्नी से मारपीट किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी । घटना नगरी थाना इलाके के नगरी वार्ड क्रमांक 4 का बताया जा रहा है। इस पूरे मामले में नगरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार,  बीते कल यानी मंगलवार को आरोपी शिवकुमार सोम काम से वापस घर लौटा। और अपने पत्नी देवकी बाई सोम से खाना देने के लिये बोला। लेकिन पत्नी खाना नहीं बनाया था, इसी बात को लेकर पति ने पत्नी से विवाद करते हुए जमकर मारपीट कर हुए जमीन में पटककर उसका गला दबा दिया. पड़ोसियों ने एंबुलेंस की मदद से पत्नी को नगरी अस्पताल भेजा जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आस- पास के लोगों ने विवाद की शोरगुल सुनकर इस बात की जानकारी पुलिस को दी। नगरी पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजनों कों सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Back to top button