छत्तीसगढ़

भिलाई में मर्डर.. दोस्तों ने मिलकर चाकू से दोस्त की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार..

भिलाई

तालपुरी क्षेत्र में कुछ दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त की ही हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि धारदार चाकू से आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला किया है। यह पूरी घटना देर रात सूरज उगने से पहले घटित हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी पुलिस को भोर 4 बजे हुई। मौके पर पहुची भिलाई नगर पुलिस की टीम शव को पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 302,34 के तहत कार्रवाई की है। मृतक की पहचान धरम राज सोनानी, पिता बिगनु सोनानी, उम्र 24 साल, निवासी गांधी चौंक रुआबांधा बस्ती भिलाई के रूप में हुई है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि वार्ड 2 रुआबंधा बस्ती गांधी चौक निवासी धरम राज सोनानी 24 वर्ष सुपेला स्थित कलकत्ता रोल में काम कर घर लौट रहा था। तभी तालपुरी के सामने पंथी चौक के पास युवक जैसे पहुचा जहाँ कुछ युवक बैठे हुए थे। बताया ये भी जा रहा है कि, रात्रि मे मृतक एवं आरोपीगण एक साथ शराब पी रहे थे। तभी अचानक झगड़ा और आपसी विवाद होने से आरोपियों ने अपने पास रखे धारदार हथियार से मृतक के शरीर मे वार कर दिया जिससे मृतक की मौत हो गयी है।

मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है हत्या करने वाले युवक मृतक के दोस्त ही है। मिली जानकारी के अनुसार ये वारदात रात करीब 01.25 बजे पंथी चौंक रुआबांधा भिलाई में हुई है।आपसी रंजिश के कारण की हत्या करना युवको ने स्वीकार किया है। भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि युवक की हत्या हुई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। मृतक के घर में उसके माता-पिता और 2 बहने है जिनमें से एक की शादी हो गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

बाली जाल, पिता स्व. पुरन जाल, उम्र 20 साल, निवासी सेक्टर 09 सड़क 32 बीकेडी 28 भिलाई

सुमीत जाल, पिता सुरज जाल, उम्र 20 साल, निवासी एमआईजी. 1/219 हुडको भिलाई

शंकर, पिता भिखारी ताण्डी, उम्र 23 साल, निवासी सेक्टर 09 सडक 32 बीकेडी 17 भिलाई

Back to top button