छत्तीसगढ़

नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन पहुंचे रायपुर.. स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया स्वागत, कल लेंगे शपथ..

रायपुर

राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। विशेष विमान से सुबह 9.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। उसके बाद वे राजभवन के लिए प्रस्थान कर गए।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन आज सवेरे 9:45 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। विमानतल परिसर स्थित नवीन स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत किया राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया

राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

Back to top button