छत्तीसगढ़

CG- पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी..

बिलासपुर

एक ही घर में पति पत्नी की लाश मिली है। शराबी पति ने बच्चा नहीं होने की विवाद पर शराबी पत्नी का गला घोट दिया, फिर खुद फांसी पर लटक गया। पति और पत्नी दोनों शराब पीने का आदी थे, व शादी के 12 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर दोनो में विवाद में होता था। मामला बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत का है।

जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की शाम बेलगहना पुलिस को ग्राम करवा में रतनलाल बैगा एवं उसकी पत्नी सुकवरिया बाई बैगा के घर में दोनो के शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक की गई, जिस पर घर में रतनलाल बैगा का शव परछी के मैदान में फांसी पर लटका हुआ मिला। तथा घर के अंदर कमरे में रतनलाल की पत्नी सुप्रिया बाई का शव मिला। पुलिस ने जब जांच शुरू की तब पता चला की मृतक एवं मृतिका का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। इस पर दोनों का विवाद होता था इसके अलावा पति और पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थे तथा अक्सर शराब पीकर भी दोनों का विवाद होता था।

16 फरवरी की रात भी दोनों के बीच लड़ाई हो रही थी। बाजू में रहने वाले रतनलाल के भाई समुन्द सिंह बैगा ने झगड़े को सुना और रोज की तरह सामान्य विवाद समझ के सो गया। 17 फरवरी की दोपहर जब गांव का तपेश्वर गोंड़ रतनलाल के घर गया तो तो परछी में फांसी पर रतन लाल की लाश लटकी पड़ी थी। जिस पर उसने रतन लाल के बड़े भाई समुन्द सिंह एवं अन्य लोगों को बताया जब लोग अंदर गए तो घर के कमरे में सुकवरिया बाई का शव मिला। पुलिस के द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा की कार्यवाही की गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button