
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का समापन समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस खेलकूद चिन्ह का विमोचन किया। खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

दुर्ग रेंज के कांस्टेबल अशोक वर्मा को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार मिला. पीटीएस रेंज प्रतियोगिता का ओवरआल विजेता बना।

पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में आल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स मीट की तर्ज पर तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के स्थानीय खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ओलंपिक के दो खेलों रस्सा-कसी और गेंडी दौड़ को भी शामिल किया गया था।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिले की पुलिस और सभी बटालियन के जवान व अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समापन अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों को पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी उपस्थित है।




