छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में हुई फायरिंग पर कार्रवाई.. लाइसेंसी पिस्टल और 47 जिंदा कारतूस जब्त..

जांजगीर-चांपा

कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग पर कार्रवाई की गई है। लाइसेंसी पिस्टल और 47 नग जिंदा कारतूस को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा 2 एयर पिस्टल भी बरामद किया गया है। 12 फरवरी को ग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया था।

विवाह समारोह के दौरान गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष और उसके बेटे की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,  यह वीडियो जांजगीर-चांपा जिले का है. पामगढ़ थाने के थानेदार को जांच करने और इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि​ एक समारोह के दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष पिस्तौल से लगातार गोली चला रहे हैं और वहां मौजूद लोग उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। समारोह में मौजूद लोगों के बयान और स्थल पर की गई जांच के बाद यह सामने आया कि लाइसेंस धारकों ने शस्त्र लाइसेंस के नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि शस्त्र लाइसेंस के निलंबन और इसकी जब्ती की सिफारिश के साथ एक रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी गई है।

Back to top button