
रायपुर
RES विभाग के अधिकारी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। एसडीओ राघवेंद्र बहादुर सिंग फिंगेश्वर जनपद पंचायत के आरईएस विभाग में पदस्थ थे. आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। मामला राजिम का बताया जा रहा है।
यह लाश सरकारी आवास में मिली है। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा है। राघवेंद्र बहादुर सिंह भिलाई के रहने वाले थे और पिछले कुछ महीनों से फिंगेश्वर जनपद पंचायत में पदस्थ थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



