छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट से एयर इंडिया की उड़ाने बंद.. विदेश जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें..

रायपुर

रायपुर में करीब 40 साल तक ऑपरेट करने वाली पहली विमान कंपनी एयर इंडिया ने यहां से अब अपनी उड़ाने बंद कर दी है. 12 फरवरी को आखिरी बार दिल्ली के बाद रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी. इसके बाद से आज से एयर इंडिया ने उड़ानों को बंद कर दिया है.

राजधानी रायपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट बंद होने से विदेश जाने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है. आपको बता दें कि रायपुर एयरपोर्ट बनने के बाद यहां पहला विमान एयर इंडिया का ही था. दशकों तक एयर इंडिया की केवल दो ही फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरती थी. इसमें एक दिल्ली और दूसरी मुंबई की थी. बाद में कई शहर और जोड़े गए, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है जब एयर इंडिया ने रायपुर से अपनी उड़ाने बंद कर दी है.

Back to top button