
रायपुर
आदर्श नगर में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर में चोरों ने सवा करोड़ की चोरी कर ली है। चोरी की वारदात तब हुई जब पीड़ित परिवार पूर्व मंत्री व विधायक की बेटी की शादी में गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर घर मे रखी डेढ़ किलो सोना, 15 किलो चांदी और 10 लाख रुपए नगद सहित लगभग एक करोड़ रुपए ले गए। इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है। घटना दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना थाना क्षेत्र की है।

पीड़ित रोड कॉन्ट्रैक्टर पंकज त्रिपाठी की दी शिकायत के अनुसार, उनका घर पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में है। 5 फरवरी को वो अपने पूरे परिवार के साथ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बेटी की शादी में दुर्ग से रायपुर आये थे। आज सुबह (मंगलवार) जब वो रायपुर में थे, तब उनके मोबाइल पर पड़ोसियों का कॉल आया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जानकारी के बाद वो तत्काल अपने घर पहुंचे। मकान के अंदर जाने घुसने पर पता चला कि कमरे के अंदर रखी अलमारियां टूटी हुई है और उसके अंदर रखी हुई नगदी व सोने चांदी के जेवरात नहीं है। पलंग और जमीन पर जेवरात के खाली डिब्बे पड़े हुए है, जिसके बाद इसकी जानकारी पंकज राठी ने दुर्ग पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।


