
बीजापुर
सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान तीन दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। मृतक जवान का नाम विनय उर्फ बीनू था जो केरल का रहने वाला था और बीजापुर CRPF की 85 वीं बटालियन में तैनात था।
जानकारी केअनुसार, सुबह नाश्ते के बाद जवानों की एक टुकड़ी बस में सवार होने वाली थी। इससे पहले ही जवान ने खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



