छत्तीसगढ़

CG- ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत..ग्रामीणों ने किया चक्काजाम..

भिलाई

भिलाई-3 के नजदीक सोमनी गांव में एक कैपशूल ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई। मृतका पायल साहू (18 वर्ष) पिता अशोक साहू नजदीक के डुंडेरा की रहने वाली है। वह अपने पिता को एनएसपीसीएल पावर प्लांट में ड्यूटी पर छोड़ने जा रही थी। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। यह मामला भिलाई तीन थाने का है।

जानकारी के अनुसार, पायल साहू 12वी की छात्र है, उसके पिता डुंडेरा निवासी अशोक साहू सोमनी से लगे एनएसपीसीएल पावर प्लांट में वाहन चालक है। सुबह करीबन साढ़े 9 बजे पायल अपने पिता अशोक साहू को जूपिटर वाहन सीजी 07 बीटी 6672 में कार्यस्थल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान पावर प्लांट के राखड़ बांध से निकलने वाली केपशूल ट्रक सीजी 07 बीपी 8495 ने जूपिटर वाहन में सवार पिता व पुत्री को अपने चपेट में ले लिया।

इस हादसे में पायल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पिता को सामान्य चोटें आई है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और भारी वाहनों की यहां से आवाजाही रोकने के लिए सड़क पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुरानी भिलाई थाने की पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को चक्काजाम खत्म करने समझाइश देती रही। लगभग ढाई घंटे के बाद सीएसपी छावनी कौशलेंद्र देव पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को यथासंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर दोपहर 12 बजे के आसपास चक्काजाम खत्म हुआ।

Back to top button