छत्तीसगढ़

लड़कियों ने एयरपोर्ट पर युवक को बेल्ट से की बेदम पिटाई.. कपड़े फाड़े, स्प्रे छिड़का..सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो..

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवक की पिटाई करती लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले की वजह पैसे के लेनदेन और दुर्व्यवहार को बताया जा रहा है। वीडियो में युवक भी इन युवतियों को गाली देते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है।

रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में लड़कियों ने एक युवक की बेदम पिटाई कर दी है। वायरल वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि जिस युवक को लडकियां मार रही हैं वो राहुल टेवल्स में काम करता है। युवक पैसे के लेनदेन को लेकर एयरपोर्ट गया था लेकिन लड़कियों से मैनेजर का नंबर मांगने पर विवाद शुरु हो गया और विवाद इतना बढ़ गए कि लड़कियों और युवक के बीच मारपीट की नौबत आ गई। फिलहाल इस मामले में माना थाने में किसी तरह की कोई भी शिकायत नहीं लिखाई गई है।

Back to top button