छत्तीसगढ़

CG- बस और ट्रक की जोरदार टक्कर..24 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर..

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरखंड इलाके में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में  24 लोग घायल हुए हैं. घायलों में 7 लोगों की हालत गंभीर है. फिलहाल उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. जबकि बाकी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार,  घटना रविवार देर रात की है, जब एक प्राइवेट बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से वाराणसी-अंबिकापुर मार्ग से सोनभद्र के रेणुकूट जा रही थी. बभनी थाने के SHO मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक उत्तर प्रदेश के फरुर्खाबाद से ओडिशा जा रही थी.

Back to top button