
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन पर सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट किया है. पोस्ट में सीएम ने परिवार के सदस्यों की फोटो साझा किया। और लिखा – जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफ़र होता है, जिसका संबल आजीवन मिलता है।

आज एक पड़ाव और पार हो रहा है। तस्वीरों में भूपेश बघेल अपनी धर्मपत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार संग केक काटा।

जिनमें से एक तस्वीर में उनकी पत्नी उन्हें तिलक लगा रही हैं और दूसरे में उन्हें मिठाई खिलाते नजर आ रही हैं।

ट्वीटर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। आपको बता दें कि जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सीएम हाउस में भी सभी लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और ओपन हाउस रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की शुभकानाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टेलीफ़ोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।


