छत्तीसगढ़

DB पावर प्लांट 5500 करोड़ की कर्ज में डूबे कम्पनी..7,017 करोड़ रुपये में अडाणी पावर ने किया अधिग्रहण..

रायपुर

छतीसगढ़ में स्थित DB  पावर प्लांट का देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी ने अधिग्रहण कर लिया है। गौतम अडानी की अडानी पावर ने शुक्रवार को इस सम्बंध में घोषणा की। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी ने 5500 करोड़ की कर्ज में डूबे कम्पनी को 7, 017 करोड़ रुपये में खरीदा है। शुक्रवार को दोनो कम्पनियों के बीच इसका समझौता हुआ।

DB पॉवर प्लांट की स्थापना छतीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में अक्टूबर 2006 में की गई थी। 600- 600 मेगावॉट की दो यूनिटें हैं। इसकी होल्डिंग कम्पनी डिलिजेंट पॉवर हैं। वर्तमान में DB पॉवर के पास अपनी उत्पादित बिजली में से 923.5 मेगावाट की बिक्री के लिए लॉन्ग और मिड टर्म की बिजली खरीद समझौता है। कम्पनी के पास इस समय बडी डील है। शुक्रवार को अडानी पॉवर ने शेयर बाजार को इस डील की सूचना दे दी है। साथ ही बताया है कि इस तापीय परियोजना के लिए ईधन आपूर्ति के लिए कोल इंडिया के साथ करार है। अधिग्रहण 31 अक्टूबर 2022 तक पूरा होगा। जिसे दोनो कम्पनियो के सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस अधिग्रहण से अडानी पावर छतीसगढ़ में तापीय बिजली क्षेत्र में विस्तार करेगा। डील के लिए अडानी पॉवर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी लेनी होगी। अडानी पॉवर ने एनटीपीसी,टाटा मोटर्स व महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे छोड़ते हुए मार्केट कैप के हिसाब से देश की 34 वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 4,780 करोड़ रुपये रहा था।

Back to top button